Copper Sun Benefits: वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर और ऑफिस में लगाएं तांबे का सू्र्य, सफलता के साथ बनी रहेगी सुख-समृद्धि

By अनन्या मिश्रा | Mar 31, 2023

घर की नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए तांबे का सूर्य वास्‍तु के प्रमुख उपायों में से एक माना जाता है। तांबे की प्‍लेट पर सूर्य की जैसी आकृति बनी होती है। जिसे तांबे का सूर्य कहा जाता है। कहा जाता है कि यदि घर में उचित दिशा और स्थान पर तांबे का सूर्य लगाया जाए तो घर से नकारात्मकता दूर होता है। तांबे का सूर्य लगाने से सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ता है। साथ ही यह करियर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इसे घर में कहां लगाना चाहिए। साथ ही इसको लगाने से क्या फायदा होता है।


फायदा

तांबे से बना सूर्य घर में लगाने से यह आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार इसे घर या ऑफिस में लगाते हैं तो सभी स्थानों पर आपका मान-सम्मान होगा। 

यह प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध बेहतर करवाएगा। 

कहा जाता है कि सूर्य में आकर्षम क्षमता प्रबल होती है। इसको लगाने से प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले लोग आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं।

क्रिएटिव कार्य से जुड़े लोगों को तांबे का सूर्य विशेष लाभ पहुंचाता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मधुर संबंध बनते हैं। 

व्‍यवसायी, सरकारी अधिकारी और कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को घर में तांबे का सूर्य जरूर लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Rose Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं गुलाब का पौधा, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, लव लाइफ बनेगी बेहतर


घर में कहां लगाएं

यदि आपके घर में पूर्व दिशा की ओर कई रास्ता या खिड़की नहीं है तो तांबे के सूर्य को आप पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे घर के वास्तुदोष भी दूर होते हैं। तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 


वहीं अगर घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है तो दरवाजे पर बाहर की तरफ तांबे का सूर्य लगाना चाहिए। इससे आपके घर में धन-संपदा आने लगती है। इसको इस तरह से लगाएं कि घर में प्रवेश के दौरान यह नजर आए।


इसके अलावा आप ऑफिस में भी इसे लगा सकते हैं। ऑफिस में पूर्व दिशा की दीवार पर तांबे का सूर्य लगाने से करियर में तरक्की होने लगती है। 


करियर के लिए फायदेमंद

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर आप सूर्य की किरणों के सामने नहीं खड़े हो पाते हैं। ऐसे में तांबे के सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। तांबे के सूर्य को आप घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे मिलने वाली ऊर्जा आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करने के साथ ही सही रास्‍ता दिखाती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Pakistan-Afghanistan War | काबुल धमाकों से दहला! अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खुली जंग शुरू, हवाई हमलों में भारी नुकसान

Iran Drone Attack | Bahrain में कोहराम! ईरानी ड्रोन ने मनामा के Crowne Plaza Hotel को बनाया निशाना

T20 World Cup 2026 IND vs WI | ईडन गार्डन्स में करो या मरो की जंग, क्या बारिश बनेगी विलेन?

Stock Market में बड़ा उलटफेर, Hindustan Unilever को छोड़ Top 9 कंपनियों को भारी नुकसान