वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगला CM वही होगा जिसे जनता पसंद करेगी

By अंकित सिंह | Oct 22, 2021

जोधपुर (राजस्थान)। राजस्थान कांग्रेस में एक और जहां गुटबाजी और अंतरकलह है तो वहीं भाजपा में भी यह निरंतर जारी है। राजस्थान में भाजपा भी दो गुटों में बंटी है। एक ओर जहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का गुट है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का। दोनों खेमा लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार करता रहता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वसुंधरा समर्थक लगातार पूर्व मुख्यमंत्री को हाशिए पर रखे जाने को लेकर नाराज हैं। हालांकि वसुंधरा ने अब तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनके समर्थक लगातार यह दावा करते हैं कि वसुंधरा राजे ही भाजपा को राजस्थान में सत्ता में ला सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के रेल रोको आंदोलन का रेल यातायात पर हुआ असर, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें हुई रद्द

सतीश पूनिया भी वसुंधरा समर्थकों पर लगातार आक्रमक रहे हैं। माना जाता है कि वसुंधरा लगातार मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा करती रहती हैं। इन सब के बीच राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान दिया है। वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे जनता पसंद करेगी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या वह अगला मुख्यमंत्री बनेंगी इसपर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो। कांग्रेस को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताते हुए राजे ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है। 

प्रमुख खबरें

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर