By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत और पार्टी को नयी उंचाईयों पर ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच वर्षो में किये गये काम और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें: फिर एक बार भाजपा सरकार, पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर
भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में राजे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के योग्य नेतृत्व में पार्टी ने नई उंचाईयों को छुआ है।
इसे भी पढ़ें: हर- हर मोदी के शोर से गूंजा बंगाल, ममता को भाजपा की सीधी टक्कर
उन्होंने चुनाव परिणामों के लिए मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी को राजस्थान में भाजपा की संभावित जीत के लिये धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर राजग उम्मीदवार अब तक के रुझानों के हिसाब से आगे चल रहे हैं।