वसुंधरा राजे मेवाड़ पहुंचीं, यात्रा को बताया अराजनीतिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

जयपुर।  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंगलवार को राज्य के मेवाड़ क्षेत्र के दौरे के तहत चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। उन्हें चार दिन की अपनी इस यात्रा में इस अंचल के छह जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना है। उन्होंने इस यात्रा को अराजनीतिक बताया। राजे ने अपनी यात्रा की शुरुआत मेवाड़ अंचल के चित्तौड़गढ़ जिले के विख्यात सांवलिया मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। वह अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान बांसवाड़ा में त्रिपुर सुंदरी सहित कई मंदिरों में जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: वीडियो बनाने के लिए लड़का ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ा, करंट लगने से हुई मौत

मैं शुरू से ही राजनीति में नहीं, धर्म नीति में विश्वास करती हूं।’’ राजे ने कहा, ‘‘जब हमारी सरकार थी तब हमने 550 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 125 मंदिरों का विकास तथा 110 करोड़ की लागत से 50 देवी-देवताओं और महापुरुषों से संबंधित पैनोरमानिर्माण कार्य कराया था।’’ पूर्व मुख्यमंत्री इसके बाद उदयपुर जिले के लसाड़िया गांव पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व विधायक गौतम लाल मीना को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बांसवाड़ा जिले के अर्थुना गांव में पूर्व मंत्री दिवंगत जीतमल खांट को भी श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट