वीडी शर्मा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा, कहा - कांग्रेस कागज की नाव है जो बस डूब रही है

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां शुरू गई है। दोनों राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि बीजेपी चारों सीटों पर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक लोकसभा और तीन विधानसभा में उतरी है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के तहत जो प्रतिसाद मिल रहा है। उसके आधार पर कह सकता हूं कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है और किसी स्तिथि में बची नहीं है।

वहीं कमलनाथ के लोकायुक्त वाले बयान पर भी वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवैधानिक संस्थाओं पर जो कहा वो ठीक नहीं है। जब कोई दल या व्यक्ति अपना अस्तिव खोता है उसमें खुद के कैसे बचाया जा सकता है और इस कंडीशन में कांग्रेस आ गई है।  कांग्रेस की छवि कागज की नाव की तरह बन गई है जो कभी भी डूब जाएगी।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग में दर्ज करवाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की शिकायत 

उन्होंने आगे कहा कि 2013 में भी सभी एकत्रित हुए थे और वह भी पूरी तरह से खत्म हो गए थे। कांग्रेस कागज की नाव है। कांग्रेस खुद के अस्तिव की लड़ाई लड़ रही है और खुद को बचाने के लिए व्यक्तिगत बयान बाजी करते हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल