इंडियन कोरोना वाले बयान पर वी.डी.शर्मा भड़के कमलनाथ पर, हनीट्रैप वाले बयान पर साधा निशाना

By दिनेश शुूक्ल | May 21, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ द्वारा कोरोना को इंडियन वायरस बताए जाने पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा हनीट्रेप कांड की सीडी वाले बयान को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कमलनाथ को जमकर लताड़ा है। वी.डी. शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को इंदौर पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर गुना कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को किया निलंबित, 4 को नोटिस

इसके अलावा कोरोना के लिए कमलनाथ द्वारा इंडियन वायरस शब्द का प्रयोग किए जाने पर भडक़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि मैं कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूँ कि 'कोरोना' कब से 'इंडियन कोरोना' हो गया? चीन से आपकी कुछ विशेष ही मित्रता है, जिसके चलते आप चीन से निकले कोरोना वायरस को अब इंडियन कोरोना कह कर भारत की छवि बदनाम कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: नए बिजली कनेक्शन देने में विलम्ब पर तीन सहायक प्रबंधक निलंबित

उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस से कुछ इस तरह कि कमलनाथ जी, चीन से दलाली का आपका पुराना इतिहास है, चीन के कोरोना वायरस को इंडियन कोरोना कहने के लिए भी कोई डील हुई है चीन से? प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊँचा करने का कार्य कर रहे हैं और कांग्रेसी भारत की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया