खड़वा सीट को लेकर वी डी शर्मा ने कसा तंज, कहा - कांग्रेस के बड़े नेताओं को सिर्फ अपने बेटों की चिंता है

By सुयश भट्ट | Oct 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर जमकर निशान साध रहे हैं।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अरुण यादव को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने किहा कि दिग्वजिय सिंह और कमलनाथ बेटों के अलावा किसी को आगे नहीं आना देना चाहते हैं।

दरअसल पूर्व मंत्री अरुण यादव ने खंडवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया है। जिसको लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को अपने बेटों के अलावा किसी को आगे नहीं आने देना है। ऐसे में अरुण यादव के साथ यही होना था।

इसे भी पढ़ें:चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लेने के बाद भी करेंगे दौरे, अरुण यादव ने दी इसकी जानकारी 

आपको बता दें अरुण यादव खंडवा सीट से लगातार अपनी ताल ठोक रहे थे। लेकिन कल दिल्ली जाकर उन्होंने उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अरुण यादव ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से दिल्ली में मुलाकात कर चुनाव लड़ने में अपने आप को असमर्थ बताया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री