Vedanta 2.0 स्ट्रैटेजी का बड़ा दांव: कंपनी ने Copper, Nickel बिजनेस को दी नई पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2026

खनन एवं धातु कारोबार से जुड़े वेदांता समूह ने अपने तांबा और निकल कारोबार का नाम बदलकर क्रमशः ‘वेदांता कॉपर’ और ‘वेदांता निकल’ कर दिया है। यह कदम समूह की अलग-अलग क्षेत्रों पर केंद्रित पहचान बनाने की रणनीति के तहत उठाया गया है। समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नए सिरे से ब्रांड स्थापित करने की पहल के तहत स्टरलाइट कॉपर, फुजैरा गोल्ड और वेदांता कॉपर इंटरनेशनल (वीसीआई) जैसी तांबा कारोबार से जुड़ी सभी इकाइयों को ‘वेदांता कॉपर’ ब्रांड के तहत एकीकृत किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, यह बदलाव ‘वेदांता 2.0’ रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद कारोबार को अधिक संगठित, स्पष्ट और बाजार में पहचान योग्य बनाना है। इससे संचालन में तालमेल, बाजार में दृश्यता और निवेशकों एवं अन्य हितधारकों से जुड़ाव बेहतर होगा। क्षमता विस्तार के तहत, वेदांता कॉपर अगले साल के अंत तक 460 किलो टन प्रति वर्ष (केटीपीए) उत्पादन का लक्ष्य रखे हुए है। वहीं, वेदांता निकल का लक्ष्य मौजूदा के सात केटीपीए से बढ़ाकर इसे 60 केटीपीए करना है।

वेदांता कॉपर और वेदांता निकल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुनीत खुराना ने कहा, “एकीकृत पहचान के जरिये हम अपने कारोबार को मजबूत और अधिक केंद्रित बना रहे हैं, ताकि बदलती बाजार जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके और टिकाऊ वृद्धि हासिल की जा सके।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: SPF और PA+++ का मतलब समझें, अपनी Skin के लिए ऐसे चुनें सबसे बेस्ट Product

सोनम बेवफा निकले? बेपटरी होते आंदोलन के कारण या कुछ और है वजह, वांगचुक के अनशन तोड़ने की इनसाइड स्टोरी

सरकार और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच मीटिंग जारी, अभिजीत दिपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं

Adarsh Baal Vidyalaya Review | के के मेनन की उम्दा एक्टिंग, लेकिन धीमी रफ्तार और कमजोर सब-प्लॉट्स ने फीका किया मजा