वीरप्पा मोइली का दावा, राजग के खिलाफ है टीआरएस का संघीय मोर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव द्वारा क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा बनाने के प्रयास में कुछ भी गलत नहीं है और उनका यह कदम भाजपा नीत राजग के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 200 सीटें मिलेंगी और विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा संख्या बल उसके पास होगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राज्यवार चुनावी विश्लेषण करें और आप पक्का इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि राजग सरकार गिरेगी।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन सरकार बनाएगा। कुछ दलों द्वारा 1996-98 की तरह कांग्रेस के बाहरी समर्थन से संयुक्त मोर्चा जैसी सरकार बनने की अटकलों पर मोइली ने कहा, ‘‘अब ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी।’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष के सभी सदस्यों के बीच कांग्रेस के (सीटों की) संख्या सबसे ज्यादा होगी।’’ मोइली ने कहा, ‘‘(नरेन्द्र) मोदी और राजग सबके दुश्मन हैं। इसलिए वे (क्षेत्रीय दल) राजग में शामिल नहीं हो सकते हैं। विपक्षी दल एकजुट होकर पक्का सरकार बनाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: देश भर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा लेकिन मोदी के मामले में एक: शाह

उन्होंने वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के प्रियंका गांधी के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं था क्योंकि इस सीट से चुनाव लड़ने पर वह एक संसदीय क्षेत्र में सिमट कर रह जातीं। मोइली ने कहा, ‘‘लेकिन अब उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं। वह हर जगह (चुनाव प्रचार के लिए) जा रही हैं और इससे हमें बहुत लाभ है। कांग्रेस अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करेगी या नहीं, इस सवाल पर मोइली ने कहा कि अंतत: सभी विपक्षी दलों की सहमति से फैसला होना है।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश