त्योहारी सीजन में ग्राहकों का भरोसा लौटा, नवरात्रि में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री!

By Renu Tiwari | Oct 07, 2025

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल नौ दिन की नवरात्र अवधि में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ी जिससे पिछले महीने कुल पंजीकरण में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन डीलर के संगठन फाडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, सितंबर महीने के पहले 21 दिन में बिक्री धीमी रही और 22 सितंबर को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें लागू होने के बाद इसमें तेजी आई। नवरात्रि के दौरान यात्री वाहन की कुल खुदरा बिक्री 2,17,744 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि अवधि में यह 1,61,443 इकाई रही थी।

इसे भी पढ़ें: बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उत्तर बंगाल के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया

उन्होंने कहा कि परिणामस्वरूप माह का अंत कुल मिलाकर पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ हुआ जिसमें तिपहिया और निर्माण उपकरण को छोड़कर सभी खंडों में सकारात्मक गति देखी गई। फाडा के अनुसार, सितंबर के अंतिम दिन में बनी गति दीपावली तक जारी रहेगी जिससे त्यौहार की इस 42 दिन की अवधि के सकारात्मक रुख के साथ खत्म होने की उम्मीद है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 12,87,735 इकाई रही जो सितंबर 2024 में 12,08,996 इकाइयों के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है। नवरात्र अवधि में बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 8,35,364 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 6,14,460 इकाई थी।

सितंबर 2025 में तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 98,866 इकाई रही, जो सितंबर 2024 की 1,06,534 इकाई की तुलना में सात प्रतिशत कम है। नवरात्रि के दौरान 46,204 इकाइयों की खुदरा बिक्री हुई जो पिछले साल की समान अवधि की 37,097 इकाइयों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों की पिछले महीने बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 72,124 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 70,254 इकाई थी। नवरात्रि के दौरान इस खंड में बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 33,856 इकाई हो गई। ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 64,785 इकाई हो गई।

नवरात्रि के दौरान इसकी खुदरा बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 21,604 इकाई रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 18,203 इकाई थी। सभी खंडों में पिछले महीने कुल बिक्री 18,27,337 इकाई रही जो सितंबर 2024 में 17,36,760 इकाई की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। इसी तरह नवरात्रि में कुल बिक्री पिछले साल के 8,63,327 इकाइयों की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 11,56,935 इकाई हो गई। एफएडीए ने कहा कि देश अभी तक की सबसे शानदार 42 दिवसीय त्यौहार अवधि के मुहाने पर खड़ा है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की