वेनेजुएला की कोर्ट ने स्व-घोषित राष्ट्रपति गुएडो के देश छोड़ने पर रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2019

कराकस। वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया। देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका समर्थित विपक्षी प्रमुख को निष्प्रभावी करना चाहते हैं।

उच्च न्यायालय के अध्यक्ष माइकेल मोरेनो ने कहा, ‘‘नेशनल असेंबली के 35 वर्षीय प्रमुख जुआन गुएडो पर देश में शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध है।’’ यह कदम तब आया जब विदेश विभाग ने खुलासा किया कि नेशनल असेंबली के प्रमुख और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति गुएडो को वेनेजुएला स्थित अमेरिकी बैंक खातों का नियंत्रण सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- वेनेजुएला के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति ने विदेशी संपत्ति पर किया नियंत्रण

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले हफ्ते इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद सोमवार को अमेरिका ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए को निशाने पर लिया, जो आर्थिक संकट से गुजर रही सरकार के आय का मुख्य स्रोत है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?