वेनेजुएला के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति ने विदेशी संपत्ति पर किया नियंत्रण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

काराकस। वेनेजुएला के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति जुआन गुइडो ने सोमवार को कहा कि वह देश की विदेशी संपत्ति पर नियंत्रण कर रहे हैं। गुइडो के इस कदम को निकोलस मादुरो पर दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वेनेजुएला में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच खुद को देश का शासक घोषित करने वाले विपक्ष के नेता गुइडो ने कहा कि मादुरो का शासन गैरकानूनी है तथा वह नये चुनावों से पहले अंतरिम सरकार बनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वह अपने देश की विदेशी संपत्ति पर व्यवस्थित ढंग से नियंत्रण करने की शुरूआत कर रहे हैं।

गुइडो ने शनिवार को होने वाली 'राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैली' से पहले लोगों के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग करते हुए बुधवार को दो घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। कई यूरोपीय देशों ने मादुरो को नए चुनाव कराने के लिये समयसीमा दे रखी है। वेनेजुएला में बीते हफ्ते शुरू हुए प्रदर्शनों में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता