पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए मंत्री से बात करूंगा: नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2019

पटना। उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल से बात करके यह पता लगाएंगे कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के शताब्दी समारोह के लिए यहां आए नायडू ने यह भरोसा छात्रों की ओर से यह मांग उठाने पर दिया। नायडू ने कहा कि संविधान के अनुसार उप-राष्ट्रपति देश में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर होते हैं....मैं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से बात करूंगा और पता लगाऊंगा कि क्या किया जा सकता है। मैं यह निजी तौर पर देखूंगा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा प्रदान करने के लिए क्या उचित कदम उठाए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार के मार्ग को प्रशस्त करेगा: हर्षवर्धन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने पर जोर देते रहे हैं। कुमार ने उम्मीद जताई कि उप-राष्ट्रपति राज्य की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग को पूर्व में खारिज किया जा चुका है। उम्मीद है कि उप-राष्ट्रपति इस बारे में कुछ करेंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान