IPL 2026: Virat Kohli और Venkatesh Iyer का तूफान, RCB ने Punjab Kings के सामने रखा 223 रनों का विशाल लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2026

वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदरी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 222 रन बनाए। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही बेंगलुरु की टीम के लिए वेंकटेश ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से नाबाद 73 रन की पारी खेलने के अलावा विराट कोहली (58 रन, 37 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 और टिम डेविड (12 गेंद में 28 रन, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की।

पडिक्कल हालांकि जब अच्छी लय में दिख रहे थे तो हरप्रीत की गेंद को कवर्स में सीधे अय्यर के हाथों में खेल गए। उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। बेंगलुरु के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ। कोहली ने शशांक सिंह पर छक्के और एक रन के साथ 31 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

वेंकटेश ने भी फर्ग्युसन पर चौका जड़ने के बाद हरप्रीत पर लगातार दो चौके मारे। वेंकटेश ने 15वें ओवर में चहल पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में कोहली ने डीप मिडविकेट पर प्रियांश आर्य को कैच थमा दिया। वेंकटेश ने 17वें ओवर में फर्ग्युसन पर दो छक्के और एक चौका मारा और इस दौरान 29 गेंद में सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इसके अगले ओवर में टीम के रनों को दोहरा शतक भी पूरा हुआ।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता