थरूर के बयान पर बोले वेणुगोपाल, कांग्रेस अनाथ जैसी स्थिति में नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2019

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की कमान दिए जाने की बात का समर्थन पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि थरूर ने आम कांग्रेसी की भावनाओं को जाहिर किया है। साथ ही वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि पार्टी 'अनाथ' जैसी स्थिति में नहीं है।  वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने ऐसा करते हुए नए अध्यक्ष के चुनाव तक जिम्मेदारी निभाने की पेशकश की। वह पार्टी की रोजमर्रा के कामकाज में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि प्रियंका गांधी में 'नैसर्गिक करिश्मा' है और वह पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए सबसे मुफीद उम्मीदवार हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस स्थिति में है, वैसी स्थिति में पार्टी के लिए युवा नेतृत्व ही सबसे उपयुक्त है। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नेतृत्व को लेकर 'स्पष्टता की कमी'  पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड