शुक्र कन्या राशि में हुए मार्गी, 22 नवंबर 2026 तक वृषभ समेत इन 2 राशियों को होगा धन लाभ

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 15, 2026

शु्क्र ग्रह कन्या राशि में मार्गी हो चुके हैं। फिर 22 नवंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र मार्गी चाल को बेहद शुभ माना जाता है। इस चाल का प्रभाव कई राशियों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। भौतिक सुख, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, विवाह और ऐश्वर्य का कारक शुक्र ग्रह को माना जाता है।

जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ मनचाहे लाभ और तरक्की के योग बनेंगे। इसके साथ ही, नौकरी-करियर में सफलता और रिश्तों में मधुरत बनीं रहेगी। आइए आपको बताते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक को इस अवधि में कोई बड़ा लक्ष्य को पूरा करने का योग बन रहा है। इस दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति पहसे से और भी मजबूत होने वाली है। अपनी बातों और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रूचि बढ़ेगी। इसके साथ ही समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

यह समय कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आने वाली है और रिश्तों में मधुरता बनीं रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। धन लाभ के नए रास्ते खुल जाएंगे। बिजनेस में साझेदारी करने से मुनाफा अच्छा होगा। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। बिजनेस से संबंधित लोगों को नए व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। इस अवधि में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखद होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Rashami Desai के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, Kavita Banerjee संग लिए सात फेरे

Chhath Puja: बिहार के 377 संवेदनशील घाटों पर NDRF और SDRF तैनात, आज संध्या अर्घ्य

Navi Mumbai के गोदाम में आग बुझाने पहुंची थी दमकल टीम, तभी फट गए...

India vs New Zealand: पांचवें वनडे में 22 रन से जीती भारतीय टीम, 3-1 से श्रृंखला पर कब्जा