बेहद शर्मनाक! PM मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र भाषा, भड़की भाजपा

By अंकित सिंह | Aug 28, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार की एक रैली के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। इस वीडियो में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडिया ब्लॉक पर हमला तेज करते हुए दावा किया कि मतदाता अधिकार यात्रा बेहद अशोभनीय थी और अपमान, घृणा और अश्लीलता की सभी सीमाओं को पार कर गई।

पार्टी ने इस घटना को "राजनीति का निम्नतम स्तर" करार दिया। इसने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं के साथ मंच साझा करने के लिए आलोचना की, जिन्होंने पहले बिहार के लोगों का अपमान किया था। गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बुधवार को दरभंगा में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में भाग लिया, जबकि उनके तेलंगाना समकक्ष रेवंत रेड्डी मंगलवार को इस यात्रा में शामिल हुए थे।

भाजपा की सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि तेजस्वी और राहुल ने पहले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में आमंत्रित किया था, जिन्होंने बिहार की जनता का अपमान किया था, जिससे बिहार की जनता अपमानित हुई। अब, अपनी हताशा में, वे लोगों से प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य दिवंगत माता जी पर गालियाँ निकलवा रहे हैं। इस घटना को "बेहद शर्मनाक" बताते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि दोनों नेता हज़ार बार माफ़ी मांग लें, तो भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: 'वोट चोरी' काल्पनिक शब्द, शब्दकोश में भी नहीं मिलता, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

भाजपा ने X पर पोस्ट किया कि तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल करवाया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है। यह इतनी बड़ी गलती है कि राहुल और तेजस्वी हज़ार बार कान पकड़कर और उठक-बैठक लगाकर माफ़ी मांग लें, तो भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी। बेहद शर्मनाक!

प्रमुख खबरें

Delhi High Court: गैर BS-6 बाहरी वाहनों के दिल्ली प्रवेश प्रतिबंध पर रोक से इनकार

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज