दिग्गज अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन

By रेनू तिवारी | Apr 29, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। 29 अप्रैल सुबह 11.30 पर लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के निधन की खबर निर्देशक शूजित सरकार ने सबको दी है। शूजित इरफान खान के अच्छे दोस्त थे और उन्होंने उनके साथ पीकू जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अभिनेता इरफान खान की अचानक तबियत बिगड़ने के बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच, अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर उनके सोशल मीडिया से दी गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता इरफान खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

इरफान खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने बयान जारी करके कहा कि “हां, यह सच है कि इरफान खान को कोलन संक्रमण के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी सेहत की जानकारी हम सभी को अपडेट करते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है। उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई और लड़ने में मदद की है हमें आशा है कि शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।” 53 वर्षीय अभिनेता को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, और उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे उनके साथ हैं।

 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों को अपना समर्थन देने के लिए कैंसर पीड़ित इरफान खान रखेंगे 12 घंटे का व्रत

अभिनेता इरफान खान तब से बीमार हैं, जब उन्हें कुछ समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था, उसका इलाज लंबे  समय से चल रहा है। इरफान फिलहाल अपनी मां के खोने का शोक मना रहे हैं। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली, जहां वह रहती थीं। हालाँकि चल रहे लॉकडाउन के कारण, अभिनेता शारीरिक रूप से अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे और कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने अंतिम संस्कार में शमिल हुए थे। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।