पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा नहीं देख सकीं पिता का आखिरी बार चेहरा

By रेनू तिवारी | Apr 30, 2020

कहते है ये शरीर मिट्टी का है कुछ भी कर लो एक दिन मिट्टी में ही मिल जाएगा... इस बात का एहसास तब होता  है जब हम किसी के अंतिम संस्कार में शमशान घाट जाते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर भी  पंचतत्व में विलीन हो गया। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में 4.30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर ने जाहिर की थी अपनी आखिरी ख्वाहिश, मरने से पहले देखना चाहते थे रणबीर के सिर पर सेहरा

ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर का विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को 3.34 पर शमशान घाट लाया गया था जिसके बाद आधे घंटे के अंदर ये सारी विधि कर दी गई। अंतिम संस्कार में केवल ऋषि कपूर के परिवार और खास रिश्तेदार शामिल हुए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकीं क्योंकि वह दिल्ली में हैं। 

इसे भी पढ़ें: पति ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू ने शेयर की बेहद भावुक पोस्ट, लिखा- आंसुओं के साथ नहीं...

देशभर ने ऋषि कपूर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। देशभर में लॉकडाउन के कारण ऋषि के पार्थिव शरीर को घर ले जाने कि इजाजत अस्पताल और प्रसाशन की तरफ से नहीं दी गई। शव को अस्पतान में तीन बजे तक रखने की परमिशन मिली थी। परिवार वाले अपनी रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर का इंतजार कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण समय पर रिद्धिमा नहीं पहुंच सकीं मुंबई जिसके बाद ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल ही शामिल हुए। 

आपको बता दें कि सिमेना के कपूर खानदार की सबसे मजबूत कड़ी ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 सुबह 8.45 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले दो सालों से leukemia से ग्रेसित थे। ऋषि कपूर के निधन की खबरे उनके दोस्त अमिताभ बच्चन ने दी। अमिताभ ने एक ट्वीट किया और कहा- ऋषि कपूर नहीं रहे, मैं अब टूट गया हूं। इस खबर के आने के बाद ही बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई हो। हर कोई बस सदमें हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है। ये तो सभी जानते हैं कि जो दुनिया में आया है उसे जाना है लेकिन इस तरह अचानक चले जाना, अखर रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक का महौल है। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा