गैर-मर्द के साथ रिश्ते में रही थीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज, इंटरव्यू में किए शादी से जुड़े कई खुलासे

By एकता | May 15, 2022

70 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री मुमताज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी में बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि शादी में रहते हुए भी उनका किसी और मर्द के साथ अफेयर था। मुमताज की इस बात ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर उबाल सा आ गया है और हर जगह अफेयर के चर्चे हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच हरे रंग की बिकिनी पहनकर पूल में उतरी रुबीना दिलैक, कातिलाना पोज देकर मचाया धमाल

अभिनेत्री से उनके अफेयर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि सच कहूं तो इन सब के बाद मुझे अकेलापन महसूस होने लगा। मैं थोडी रूबवाली थी। मुझे दुख हुआ। इसलिए, मैं भारत आ गयी। जब आप कांटों के बीच होते हैं और कोई गुलाब के साथ आता है, तो आप बहक जाते हैं। लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं था। यह बस एक अस्थायी चरण, जो जल्द ही समाप्त हो गया। मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पति अब भी मुझसे उतना ही प्यार करते हैं। अगर मैं थोड़ी भी बीमार पड़ जाऊं, तो घर में हंगामा खड़ा हो जाता है। मुमताज ने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट