द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और एथलेटिक्स कोच एन लिंगप्पा का हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

बेंगलुरू। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एथलेटिक्स कोच एन लिंगप्पा का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह 95 बरस के थे और पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आयु संबंधित परेशानियों के कारण उनका अपने निवास पर निधन हुआ।

कोच के रूप में योगदान के लिए लिंगप्पा को 2014 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया। अपने शानदार कोचिंग करियर के दौरान लिंगप्पा ने कई अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को ट्रेनिंग दी जिसमें अश्विनी नाचप्पा और वंदना राव के अलावा पूर्व राष्ट्रीय मैराथन चैंपियन बीवाई बिराधर, उदय प्रभु और पीसी पोनप्पा (1970 में बैंकाक एशियाई खेलों में 400 मीटर रजत पदक विजेता) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: फील्डिंग में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह

लिंगप्पा 10 किमी पैदल चाल के एथलीट थे और उन्होंने 1954 मनीला एशियाई खेलों की इस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन यह रद्द हो गई। वह भारतीय एथलेटिक्स टीम के सहायक कोच भी रहे।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल