दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे। अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिये मशहूर अमला विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। इमरान ताहिर और जेपी डुमिनी ने विश्व कप के तुरंत बाद संन्यास ले लिया था जबकि स्टेन ने तीन दिन पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की थी। अमला ने बयान में कहा, ‘‘सबसे पहले खुदा का शुक्रिया जो मुझे दक्षिण अफ्रीकी जर्सी पहनने का मौका मिला जो कि खुशी और सम्मान है। मैंने इस अद्वितीय यात्रा में कई सबक सीखे, कई मित्र बनाये और सबसे महत्वपूर्ण प्यार भाईचारा साझा किया।

इसे भी पढ़ें: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच पद से माइक हेसन ने दिया इस्तीफा, अब इस पद के लिए करेंगे अप्लाई

अपने बयान का अंत ‘प्यार और शांति’ से करने वाले अमला ने अपने करियर में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों का भी आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने माता पिता का उनकी दुआओं, प्यार और सहयोग के लिये आभार व्यक्त करता हूं। उनके आशीर्वाद के कारण ही मैं इतने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेला। इसके अलावा मेरे परिजन, दोस्त और एजेंट, मेरी इस यात्रा के दौरान टीम के मेरे साथी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य सभी का मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रशंसकों, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और उनके प्रशासनिक टीम का भी आभार व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!