डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

By निधि अविनाश | Feb 16, 2022

दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बुधवार सुबह निधन हो गया। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल ने इस जानकारी की पुष्टि की है। न्यूज एंजेसी एनआई के अनुसार, गायक ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।जानकारी के मुताबिक, बप्पी दा कल यानि मंगलवार को घर पर अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। वह एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन उनकी अचानक मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया। बता दें कि, बप्पी दा को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एक मीडिया के हवाले से पता चला है कि, बप्पी दा की मौत ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बीती रात ही निधन हो गया था।

बप्पी ने 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता है। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में, बप्पी की आखिरी पोस्ट खुद की एक पुरानी तस्वीर है।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी