By सत्य प्रकाश | Feb 10, 2022
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में जहां आज से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। तो वहीं अयोध्या में 27 फरवरी को मतदान होगा इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद व संघ मतदाताओं को इस महा उत्सव में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं इसके लिए एक अनोखा तरीका निकाला है दरसल जहां उत्तर प्रदेश में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है तो वही अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के सपनों को साकार करने वाले सरकार के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाताओं को घर भगवान श्री राम के प्रसाद और जन्म भूमि की मिट्टी रज को घर-घर वितरित किया जा रहा है और लोगों से अपील भी रहे है।
अयोध्यावासी सत्यवीर सिंह के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के लोग आए थे और उन्होंने अपनी बातों को रखा उन्होंने बताया कि मंदिर की जो कल्पना हुई थी। वह अब साकार हो रही है। आगे भी ऐसे ही होगा आप लोग मतदान में ध्यान दें और उसी हिसाब से वोट दिया जाए हम लोग भी चाहते हैं। कि भव्य राम मंदिर बने उसकी कल्पना हमारे भी मन में है। हमारे परिवार की बुजुर्गों के मन में है सभी को हम साथ में लेकर के यही चाहते हैं कि दोबारा से मंदिर की कल्पना पूर्ण हो और हम सबके सपने साकार हो जहां तक वोट देने को है तो हमारे मन में है कि जो इस कल्पना को साकार कर सकें और मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को पता है कि मंदिर की कल्पना कैसे साकार हो पाएगी आखिर मंदिर तभी बन पाया है जब बीजेपी की सरकार बनी है दोबारा फिर से सारा हिंदू समाज साथ में हैं और हमारी सोच के अनुसार लगता है कि ऐसा होगा।