VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की मांग, मुर्शिदाबाद घटना की होनी चाहिए NIA जांच

By अंकित सिंह | Apr 18, 2025

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंदुओं की नृशंस हत्या, दंगे, आगजनी, हिंसा, लूटपाट एवं बड़े पैमाने पर पलायन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुर्शिदाबाद की पूरी घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की तथा कहा कि मालदा में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हिंदू समुदाय की सहायता के लिए संगठनों को आगे आने से रोकना भी एक अमानवीय कृत्य है।

इसे भी पढ़ें: एनसीडब्ल्यू प्रमुख पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दंगा प्रभावित महिलाओं से मुलाकात करेंगी

संशोधित वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हो गये थे। इसके बाद इलाके में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय बलों कीतैनाती की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कहा है कि हिंसा के कारण सैकड़ों महिलाओं को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा, जिनमें से कई ने भागीरथी नदी पार कर पड़ोसी मालदा जिले में शरण ली।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़