JNU के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति नायडू होंगे मुख्य अतिथि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अगले महीने यहां होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति ने सोमवार को यह जानकारी दी।  जेएनयू का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 नवंबर को होगा। 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति नायडू ने आतंकवाद को बताया मानवता का दुश्मन

पिछले साल विश्वविद्यालय ने 46 साल के अंतराल के बाद अपना दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया था।  जेएनयू के कुलपति एम जगदेश कुमार ने ट्विटर पर कहा, “उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 11 नवंबर 2019 को होने वाले जेएनयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।” विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 1972 में हुआ था जब जी पार्थसारथी कुलपति थे। 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा