रविदास जयंती पर उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके दिखाए मार्ग पर चलने का लें संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2021

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत-कवि रविदास को उनकी जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी। नायडू ने ट्विटर पर लिखा, महान कवि-संत गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर आज मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। रविदास जी सार्वभौमिक भाईचारे में विश्वास करते थे और उन्होंने अपनी रचनाओं तथा शिक्षाओं से एकता का संदेश फैलाया है। आज जब हम उन्हें याद कर रहे हैं तो, उनकी शिक्षाओं का अनुसरण भी करें और संकल्प लें कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों से की अपील, बोलीं- संत रविदास के बताए रास्ते पर चलें 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदियों पहले संत रविदास द्वारा समानता, सद्भावना और करूणा पर दिया गया संदेश देश के लोगों को पीढ़ियों तक प्रेरित करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, उन्हें (संत रविदास को) उनकी जंयती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई भी दी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार