उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने IIM जम्मू कश्मीर के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

जम्मू। उपराष्ट्रति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे राष्ट्रीय संस्थानों को नई बाजार की वास्तविकताओं और चौथी औद्योगिक क्रांति की मांगों के आधार पर नवाचार पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा प्रदान करने का आह्वान किया। नायडू ने दुनिया की वास्तविकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा को पुन: पेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से कृषि, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मानविकी और प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों को एक साथ लाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘“यह नई शिक्षा नीति की बहुआयामी प्रेरणा की भावना है। याद रखिये, हम अतीत के समान, सतही और अलग दृष्टिकोण के साथ भविष्य की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं।’’ जम्मू स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान की तीसरे और चौथे दीक्षांत समारोह को उप राष्ट्रपति संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

Lovlina Borgohain ने मुक्केबाजी जारी रखने को पेरिस ओलंपिक के बाद अपनी बड़ी उपलब्धि माना

Muzaffarnagar से गुजरे 50 लाख Kanwar Yatra श्रद्धालु, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Congress का आरोप: E20 Petrol से केवल उत्पादकों को फायदा मिला, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ