उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की सिंधू की तारीफ, कहा फिट और स्वस्थ रहें युवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

हैदराबाद। विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को देश का गौरव बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि उसके जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिये रोलमाडल हैं। सिंधू ने अपने माता पिता के साथ यहां उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। 

सिंधू के समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी देशवासियों के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गए ‘फिट इंडिया’ के नारे को जन आंदोलन बनाना चाहिये। 

 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह