उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एनटीआर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव को श्रद्धांजलि देते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता-राजनेता राव ने सिनेमा और राजनीति में अतुलनीय योगदान दिया था। नायडू ने एन टी रामाराव की राजनीतिक जीवनी मेवरिक मसीहा पुस्तक का विमोचन करने के बाद कहा कि इस महान नेता ने ताकतवर सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती दी और अविभाजित आंध्र प्रदेश में एक पार्टी के शासन को चुनौती देते हुए क्षेत्र की राजनीतिक संस्कृति को नए सिरे से परिभाषित किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी का दौरा किया

उन्होंने कहा, ‘‘एनटीआर हमारे देश में वैकल्पिक राजनीति के अग्रदूतों में सबसे ऊपर है। वह तब राजनीति में उभरे जब संयुक्त आंध्र प्रदेश के लोग बदलाव के लिए तरस रहे थे।’’ हैदराबाद के पत्रकार रमेश कंडुलना द्वारा लिखी एनटीआर के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एनटीआर के आने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के डोम्बिवली में कोविड नियमों का उल्‍लंघन, 500 लोगों पर केस दर्ज

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वह राज्यों और केंद्र की शक्तियों के बीच उचित संतुलन बनाने के लिए मशहूर हैं।’’ नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता में एनटीआर का योगदान एक अग्रणी प्रयास था।

प्रमुख खबरें

Vinicius Jr. का Crying Celebration वायरल, Manchester City पर जीत के बाद मैदान में मचा बवाल।

खड़गे के शादी वाले तंज पर Deve Gowda का पलटवार, बोले- Congress से रिश्ता Abusive था, लेना पड़ा तलाक

अदालत को हुक्म न दें...I-PAC Raid Case में ममता सरकार पर फूटा सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा

Assam चुनाव: BJP की रणनीति को अंतिम रूप, PM Modi की 3 Rally और Amit Shah का आक्रामक प्रचार