By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 62 के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह राहगीरों से लूटपाट करता था। कुमार ने बताया कि अपराधी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।