पकड़ी गयी सोनम कपूर के घर चोरी करने वाली शातिर चोरनी, देखें कैसे रची पति-पत्नी ने मिलकर साजिश

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2022

दिल्ली पुलिस (Delhi police) की अपराध शाखा ने अपर्णा रूथ विल्सन, नरेश कुमार सागर के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की सास और जौहरी देव वर्मा के घर से गहने चुराए (Sonam Kapoor house robbery) थे। पुलिस ने अब तक चोरी के जेवर बेचने के बाद मिले रुपयों से खरीदे गए 100 हीरे, 6 सोने की चेन, हीरे की चूड़ियां, 1 हीरे का ब्रेसलेट, 2 टॉप, 1 पीतल का सिक्का और एक आई-10 कार समेत चोरी के जेवर बरामद किए हैं। सोनम कपूर के ससुराल वालों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने उनके दिल्ली स्थित आवास से 2.40 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण की चोरी का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के गाने पर जमकर थिरके लवबर्ड्स रणबीर और आलिया, बाहों में बाहें डालकर किया डाँस, देखें वायरल वीडियो

आरोपी नर्स अपर्णा दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग स्थित उनके आवास पर आनंद आहूजा की दादी की केयरटेकर के तौर पर कार्यरत थी। इस अवधि के दौरान, उसने एक अलमारी में आभूषण और नकदी देखी। उसने इस बारे में अपने पति नरेश कुमार को बताया और उन्होंने जेवर और नकदी चोरी करने की साजिश रची। नरेश ने उसे समय-समय पर गहने चोरी करने के लिए कहा ताकि उस पर तुरंत ध्यान न दिया जा सके।

योजना के मुताबिक वह रात में पीड़िता को सेडेटिव टैबलेट देकर जेवर चुरा लेती थी। जब भी मौका मिला 10-11 महीने के अंतराल में आभूषण और नकदी चोरी हो गई। वह उसे नरेश कुमार को सौंप देती थी, जो उन्हें विभिन्न ज्वैलर्स और अन्य व्यक्तियों को बेच देता था।

प्रमुख खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर