BIG ANNOUNCEMENT! संजय लीला भंसाली के एपिक ड्रामा में नजर आएंगे Vicky Kaushal, Alia Bhatt और Ranbir Kapoor

By एकता | Jan 25, 2024

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है। रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" में नजर आने वाले हैं। इन दोनों के अलावा अभिनेता विक्की कौशल भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की घोषणा बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये की गयी। बता दें, फिल्म के नाम, निर्माता और इसके मुख्य किरदार के अलावा फिल्म से जुडी कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आयी है।

इसे भी पढ़ें: सपना तो पूरा हो गया, लेकिन.... प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर लौटे Arun Govil, इस बात को लेकर जाहिर की नाराजगी

ब्रह्मास्त्र के बाद आलिया और रणबीर को साथ में एक बार फिर स्क्रीन शेयर करता देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रणबीर की मम्मी और अभिनेत्री नीतू कपूर भी इस घोषणा के बाद से काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा, 'लव एंड वॉर! राहा के माता-पिता आप दोनों मुझे बहुत गौरवान्वित महसूस कराते हैं, मेरे सर्वकालिक पसंदीदा फिल्म निर्माता #SANJAYLEELABHANSALI के साथ। आपका जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता विक्की कौशल।'

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs