The Great Indian Family भारत की विविधता का उत्सव, फिल्म के प्रचार के दौरान Vicky Kaushal ने की टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2023

मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ भारत की विविधता और मूल्यों के महत्व को मनोरंजक तरीके से पेश करती है। अभिनेता कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘यह (फिल्म) हमारे पारिवारिक मूल्यों, हमारी विविधता का उत्सव है। फिल्म में यह सब मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह आपको काफी हंसाएगी। इसे देखकर आपको भारतीय परिवार और संस्कृति का हिस्सा होने पर गर्व होगा।’’

 

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद बदली Katrina Kaif की पसंद, खाने लगी हैं मक्खन और परांठे, Vicky Kaushal ने किया खुलासा


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारत की विविधता पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी विशेषता भी है। हमारे देश में हर 100 किलोमीटर पर खाना-पान, और परंपराओं में बदलवा देखने को मिल जाता है, लेकिन हमारे मूल्य और विविधता ही हमें एकजुट रखती है।’’ विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म भजन कुमार के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहचान के संकट से जूझता है। भजन कुमार का किरदार विक्की कौशल ही निभा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

विकास का संकल्प: ट्रिपल इंजन से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

भाषा विवाद पर Amit Shah का बड़ा संदेश, बोले- हिंदी और स्थानीय भाषाएं सगी बहनें हैं

म्यूचुअल फंड्स कितने प्रकार के होते हैं और कैसे करें सही निवेश? यहां जानें जरूरी बातें

कारोबारी राज कुंद्रा को 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले के मामले में अदालत से बड़ी राहत मिली