विक्की कौशल को उनकी को-स्टार ने इतनी बुरी तरह डराया की वह कांप गये, फिर किया ये रिएक्ट

By रेनू तिवारी | May 18, 2020

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर विक्की कोशल का हाल ही में 16 मई को जन्म दिन था। एक्टर ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ घर पर ही सेलेब्रेट किया। दोस्तों ने विक्की को वीडियो कॉल करके बधाई दी। जन्मदिन के दौरान विक्की कौशल की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। उन्हीं वीडियो में एक वीडियो ऐसी थी जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल वूम्पला (VOOMPLA) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में बारिश हो रही है और विक्की कौशल छाता लेकर किसी हॉल के सामने से गुजर रहे हैं तभी हॉल की खिड़की से नोरा फतेही विक्की के कान पर चीखकर बोलती हैं हॉवज द जोश... विक्की बड़े ही रेलेक्स मांइड से चल रहे थे। नोरा ही इतनी तेज आवाज कान में सुनकर वह बहुत ज्यादा चौंक जाते हैं लेकिन विक्की नोरा के इस मजाक का बुरा नहीं मानते और वह हॉल के अंदर हंसते हुए आते हैं। इस हॉल में गाने की शूटिंग चल रही थी। यहां पर नोरा के अलावा भी कई लोग भी थे।

 

आपको बता दें कि विक्की कौशल और नोरा फतेही ने साथ में म्युजिक एल्बम 'पछताओगे' में साथ काम किया था। गाने को अरजीत सिंह ने गाया था। गाने की स्टोरी प्यार में दगा करने की स्टोरी थी। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री और गाना खूब पसंद आया था।  

प्रमुख खबरें

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया