ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत से भारत का आत्मविश्वास काफी बढेगा: मिताली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

सिडनी। भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने स्पिनर पूनम यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम केा हराने से टी20 विश्व कप में भारत का आत्मविश्वास काफी बढेगा। पूनम के चार विकेट की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 17 रन से हराया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेटरों को ‘द हंड्रेड’ में शामिल करने पर बीसीसीआई से बात करेगा ECB

मिताली ने आईसीसी की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘हर कोई आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की गहराई की बात कर रहा है लेकिन इसके बावजूद वे 132 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।’’उन्होंने कहा ,‘‘भारत का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढेगा लेकिन अभी भी विश्व कप काफी खुला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच ने साबित कर दिया कि टूर्नामेंट कितना प्रतिस्पर्धी होगा। रैंकिंग का कोई असर नहीं पड़ता।’’

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड का सामना करने इस playing XI के साथ टेस्ट में उतरेगी टीम इंडिया

मिताली ने कहा ,‘‘ इस जीत से साबित हो गया कि हर टीम के लिये मौका है। यह मैच विश्व कप से लगी अपेक्षाओं पर एकदम खरा उतरा है।’’भारत की पूर्व टेस्ट और वनडे कप्तान ने कहा ,‘‘पूनम काफी समय से भारत की प्रमुख स्पिनर रही है और एक बार फिर उसकी शैली काम कर गई। उसकी गेंदबाजी ने मैच की तस्वीर पूरी बदल दी।’’

प्रमुख खबरें

Under 19 Asia Cup: अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Education Loan न चुकाने पर 75 फीसदी रकम देगी सरकार, PM-USP CSIS के तहत ब्याज में भी छूट

बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज

Punjab में Congress ने शुरू की Jawani Sambhal Yatra, चन्नी और पायलट ने मान सरकार को घेरा