Uttarakhand Avalanche Video । केदारनाथ के पास हिमस्खलन, जान-माल का नुकसान नहीं, वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हिमस्खलन सुबह पांच बजकर छह मिनट पर केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर स्थित हिमाच्छादित मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी हिमनद में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : Pawan Khera

वीडियो में चोराबाड़ी ग्लेशियर और गांधी सरोवर से ऊपर हिमस्खलन से बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है जो गहरी खाई में समा गया। इस दौरान मंदिर और अन्य क्षेत्रों में मौजूद यात्री और अन्य लोगों में कौतूहल बना रहा। धाम में मौजूद गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लगभग पांच मिनट तक इस प्राकृतिक घटना को देखने के लिए लोगों में खासा कौतूहल दिखाई दिया।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रखर आलोचक, भाजपा के रहे हैं करीबी, कौन हैं संजय झा जिन्हें नीतीश ने सौंपी JDU की कमान?

उन्होंने बताया कि आठ जून को भी चौराबाड़ी हिमनद में हिमस्खलन हुआ था। सितंबर और अक्टूबर 2022 में भी यहां तीन बार हिमस्खलन हुआ था। वहीं, 2023 में मई और जून में चौराबाड़ी से लगे कंपेनियन हिमनद में पांच बार हिमस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं। उस समय भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया था। वैज्ञानिक दल ने तब हिमालय क्षेत्र में इन घटनाओं को सामान्य बताया था, लेकिन उन्होंने केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा को और बेहतर बनाने पर जोर दिया था।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Election से पहले Piyush Goyal का बड़ा बयान, PM Modi दिल से हैं कार्यकर्ता

कार्लोस अल्कारेज को पछाड़ कर यानिक सिनर बने दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी, मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब जीता

PM Modi का तोहफा: Delhi-Dehradun Expressway से 6 घंटे का सफर अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा

PM Modi का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu में केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटका रही सरकार