हिजाब पहनकर बाइक चलाती हुई युवतियों का वीडियो हुआ वायरल, बाइक की नंबर प्लेट पर भगवा रंग बना मुद्दा

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मध्य प्रदेश में बढ़ने लगा है। भोपाल में युवतियों के हिजाब पहनकर बाइक चलाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'खान सिस्टर्स' के नाम से शेयर किया है। यह वीडियो के बाद हिजाब और बुर्के पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हुए शामिल, समझाया भारत का अर्थ 

इसी के साथ साथ बुलेट पर आगे नंबर प्लेट की जगह बीजेपी के झंडे जैसा भगवा कलर दिख रहा है। वीडियो 5 दिन पुराना है, लेकिन अब इसके सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है। वहीं बीजेपी नेता ने इस मामले में कार्रवाही की मांग की है।

दरअसल बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने 'खान सिस्टर्स' का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है कि हिजाब के नाम पर राजधानी में सुनियोजित प्रोपेगैंडा। हिजाब पहनकर फुटबॉल तक ठीक, लेकिन बगैर हेलमेट मोटरसाइकिल दौड़ाना? विधायक आरिफ मसूद तो फरमा रहे थे कि हिजाब हमारी बच्चियों को ताकाझांकी से महफूज रखने के लिए है, फिर ये फ्लाइंग किस किसलिए?

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा - महिला के मुंह से ऐसे वाक्य शोभा नहीं देते 

वहीं बीजेपी प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने ट्वीट किया कि कृपया जिम्मेदार संज्ञान लें। मोटर व्हीकल एक्ट में कहीं भी यह नहीं है कि मोटर साइकिल पर हेलमेट न पहनकर हिजाब पहनकर सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाएं। जान जोखिम में डालकर विरोध प्रदर्शन करें। सख्त कार्रवाही अपेक्षित है।

इसी कड़ी में वायरल वीडियो में  बुलेट की नंबर प्लेट पर भबीजेपी के झंडे का कलर पुता है। इस पर कांग्रेस हमलावर हो गई।  कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस वीडियो में मोटर साइकिल चला रहीं बच्चियों के वाहन की नंबर प्लेट भाजपा के रंग में रंगी है, क्या यह भाजपा प्रायोजित है? अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा जवाब दे, ये बच्चियां कौन हैं?

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा