इन सब लोगों को बताऊंगी...13 मई की घटना का वीडियो आया सामने, CM आवास में स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ था?

By अभिनय आकाश | May 17, 2024

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार द्वारा की गई मारपीट पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को दोपहर के करीब दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचीं। मुख्यमंत्री आवास पर विभव द्वारा स्वाति मालीवाल पर हमला किए जाने के तीन दिन बाद सांसद ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई और इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। “मेरे साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था। मैंने अपने साथ हुई घटना पर पुलिस को अपना बयान दे दिया है.' मुझे उम्मीद है कि उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं 13 मई की घटना का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इसमें स्वाति मालीवाल की तरफ से आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी जैसी बात बोलेते हुए सुना जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: शीशमहल में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे की पोल-खोलने वाली रिपोर्ट, 13 मई से लेकर अब तक क्या कुछ हुआ, कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी

13 मई की सुबह दिल्ली पुलिस के फोन की घंटी बजती है और दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लाइन पर थी। वो आरोप लगाती हैं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास पर उन पर हमला किया गया। अधिकारियों ने कॉल का जवाब दिया और सीएम के आवास पर पहुंचे। मालीवाल ने तब आरोप लगाया था कि केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने केजरीवाल के इशारे पर उन पर हमला किया था। पीसीआर लॉग में कहा गया है कि  कॉलर ने कहा कि मैं अभी सीएम के घर पर हूं, उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार से मुझे बुरी तरह पिटवाया है।  

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच