गोबर खाते हुए MBBS डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल, कई सालों से कर रहे गोमूत्र का सेवन

By निधि अविनाश | Nov 17, 2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एमबीबीएस डॉक्टर गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है और यह करनाल के रहने वाले है। आपको बता दें कि, मनोज कई सालों से गोमूत्र और गोबर का सेवन कर रहे हैं। हिंदी मीडिया चैनल आजतक से बात करते हुए डॉक्टर ने गोबर को खाने के फायदे और कई तर्क दिए है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में नॉनवेज पर बवाल, सड़क किनारे से हटाए जा रहे स्टॉल, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया यह बयान

डॉक्टर मनोज मित्तल के मुताबिक, गाय के गोबर में भारी मात्रा में विटामिन बी 12 शामिल होता है जो इंसान को रेडिएशन से बचाए रखता है।डॉक्टर ने आगे कहा कि,मोबाइल, एसी, फ्रिज जैसी कई ऐसी चीजें है जो रेडिएशन छोड़ते हैं जिससे कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा होता है। अगर गाय के गोबर का सेवन करते है तो रेडिएशन का असर कम हो सकता है।डॉक्टर मनोज मित्तल के मुताबिक, गर्भवती महिला को डिलीवरी के समय गोबर का सेवन कर ले तो डिलीवरी नॉर्मल के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है। इसके अलावा गाय के गोबर से कई बीमारियों का इलाज होता हैं जो मनोज मित्तल करते आ रहे है। 

मनोज मित्तल कौन है

बता दें कि, डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं । डॉक्टर ने दावा किया है कि वह फर्श पर सोते है और उन्होंने कभी भी पंखा या एसी का इस्तेमाल नहीं किया है। मनोज के मुताबिक, गाय के गोबर में 28 फीसदी ऑक्सीजन होता है जिससे आपकी सेहत सही रह सकती है। डॉक्टर की इस वायरल वीडियो के बाद से लोग उनपर कई कमेंट कर रहे और कोई उनकी डिग्री पर भी सवाल उठा रहे है। 

प्रमुख खबरें

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने खूब की मोदी की तारीफ, बोले- चाहता हूं कि वह फिर से पीएम बनें

IPL 2024 । फिर चला नारायण का बल्ला, LSG को 98 रन से हराकर KKR तालिका में पहले पायदान पर

इजराइली सेना ने फलस्तीनियों को पूर्वी रफ़ाह अस्थायी रूप से खाली करने को कहा

Jharkhand High Court द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के खिलाफ सोरेन ने शीर्ष अदालत का रुख किया