स्कूल के नाटक में पाकिस्तानी झंडा, ABVP ने किया चक्काजाम

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में एक स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर एक नाटक में विभाजन पर एक दृश्य के लिए पाकिस्तानी झंडे का उपयोग करने के लिए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महू-नीमच रोड पर जाम लगा दिया। जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा कि वे इस मामले को देख रहे हैं, जबकि रतलाम की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक नोटिस जारी कर एक स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि 15 अगस्त को तीन से चार साल के बच्चों को पाकिस्तानी झंडे देकर स्कूल में "राष्ट्रविरोधी गतिविधियां" आयोजित की गईं। छोटे बच्चों को किसी अन्य देश का झंडा, विशेषकर पाकिस्तान का झंडा किसने दिया? इसके पीछे आपकी मंशा क्या है?

इसे भी पढ़ें: BJP ने फिर दी राम माधव को मिशन कश्मीर जिम्मेदारी, जी किशन रेड्डी बनाए गए चुनाव प्रभारी, समझे रणनीति

स्कूल के निदेशक दीपक पंथ ने बताया कि यह नाटक स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित था। झंडों का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दृश्य को दर्शाने के लिए किया गया था। इसमें दोनों देशों के झंडे थे। पंथ ने कहा कि किसी ने एक सीन फिल्मा लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हमारे पास स्क्रिप्ट है। हमने बच्चों को आजादी की कहानी बताने के लिए एक नाटक का आयोजन किया. हमने माफी भी मांगी है।  

प्रमुख खबरें

Nana Patekar Biography | संघर्ष से स्टारडम तक नाना पाटेकर का सफ़र... जानें उनका परिवार, बेमिसाल करियर, अवॉर्ड्स और निजी ज़िंदगी

Ghana पहुंचे S Jaishankar, कहा- Global South की प्राथमिकताओं में भारत हमेशा साथ खड़ा

Elon Musk के आरोपों को केंद्र ने नकारा, Starlink समेत सभी सैटकॉम सेवाओं के लिए नियम एक समान

Ranchi T20I में Sanju Samson की जगह Vaibhav Suryavanshi को मौका दे सकता है भारत