पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथियों ने पांच सहायता कर्मियों की हत्या कर जारी किया वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

मैदुगुड़ी। इस्लामिक चरमपंथियों ने पिछले महीने पूर्वोत्तर नाइजीरिया से अगवा किए गए पांच सहायता कर्मियों की हत्या का एक वीडियो जारी किया है। इन सहायताकर्मियों का अपहरण उस वक्त हुआ था जब बोको हराम से अलग होकर बने एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों और सेना की मदद करने वाले नाइजीरियाई लोगों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने एक बयान जारी करमृतकों की पहचान देश के ‘स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’, ‘इंटरनेशनल चैरटीज़ एक्शन एगेंस्ट हंगर’, ‘रिच इंटरनेशनल एंड इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी’ के सदस्यों के तौर पर की है।

इसे भी पढ़ें: पोम्पियो ने भारत को विश्वास की कसौटी पर खरा उतरे गिने चुने देशों में एक कहते हुए बताया महत्वपूर्ण साझेदार

बुहारी ने संकल्प किया कि उनकी सरकार ‘‘दोषियों को न्याय के दायरे’’ में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सहायता कर्मी जब मोनगुनो और राजधानी मैदुगुड़ी के बीच एक मुख्य सड़क से गुजर रहे थे तभी उनका अपहरण किया गया था। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कैलन ने कहा, ‘‘ वे प्रतिबद्ध मानवतावादी थे जिन्होंने हिंसा से प्रभावित क्षेत्र में कमजोर लोगों और समुदायों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रमुख खबरें

BJP के लिए Secularism कड़वा शब्द, वह इसे संविधान से हटाने को आतुर: MK Stalin

Actor Gajendra Chauhan ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए, पुलिस की मदद से पैसे वापस मिले

Bangladesh में हिंदू व्यक्ति की पीटकर हत्या करने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

Ukraine के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी हमले में आठ लोगों की मौत, 27 घायल