जेलकर्मी ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, हुआ सस्पेंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

फ्रैंकलिन टाउनशिप (अमेरिका)। न्यूजर्सी में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (काले लोगों का जीवन मायने रखता है) प्रदर्शनों का विरोध करने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले जेलकर्मी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में फ्लॉयड ही हत्या का मजाक उड़ाक उड़ाते हुए उसकी मौत के घटनाक्रम का नाट्य रूपांतरण दिखाया गया है। वीडियो में ग्लूसेस्टर काउंटी की फ्रैंकलिन टाउनशिप में प्रदर्शनकारी ‘जॉर्ज फ्लॉयड’ और ‘ब्लैक लाइव्ज मेटर’ (काले लोगों का जीवन मायने रखता है) के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ चलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की गर्दन पर घुटने टेककर बैठा हुआ है और प्रदर्शनकारियों पर चिल्ला रहा है। प्रदर्शनकारी भी उसका विरोध करते दिख रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया है। गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी