लगातार सामने आ रही है तालिबान की क्रूरता, अफगान सैनिक का सिर कलम कर मनाया जश्न

By अनुराग गुप्ता | Sep 13, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का राज स्थापित होने के साथ ही उनकी सच्चाई एक बार फिर से लोगों से सामने आने लगी है। पिछली बार की तरह इसबार भी तालिबान ने क्रूरता और अत्याचार की सारी हदें पार कर दी है। इसी बीच तालिबान की क्रूरता का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में तालिबानी लड़ाके अफगानी सैनिक का सिर कलम करने के बाद जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने अमरूल्ला सालेह के भाई पर पहले बरसाए थे कोड़े फिर गला काटने के बाद दागी गोलियां, नहीं दफनाने दे रहा शरीर 

तालिबान बेरहमी से कर रहा कत्लतालिबान ने काबुल में एंट्री के साथ ही दावा किया था कि वो पिछली बार की तुलना में काफी अलग है। इस बार महिलाओं और अफगानी लोगों को सरकार में शामिल किया जाएगा। लेकिन तालिबान की सारी बातें धरी की धरी रह गईं। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार का गठन हो गया और इसमें अफगानियों और महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, तालिबान अमेरिका की मदद करने वालों को तलाश रहा है और बेरहमी से उनका कत्ल कर रहा है।

प्रमुख खबरें

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता