इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर मॉडल का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा का प्लैश मॉब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मॉडल ट्रैफिक के बीच डांस कर रही है। इस मॉडल को अचानक डांस करते हुए देख हर कोई चौंक गया।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो पर प्रदेश के  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को मॉडल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। गृह मंत्री ने कहा कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा का फ्लैश मॉब करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए है कि श्रेया कालरा पर मोटरयान अधिनियक के तहत कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:MP में शुरू हुए कॉलेज, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन 

दरअसल मॉडल श्रेया कालरा के इस तरह बीच सड़क में फ्लैश मॉब करने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे है। 

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार