मंजुलिका के किरदार में Vidya Balan की वापसी, Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएगी अभिनेत्री

By एकता | Feb 13, 2024

भूल भुलैया 3 के निर्माताओं ने सोमवार रात को फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा करते हुए सोशल मीडिया पर भूचाल मचा दिया। निर्माताओं ने घोषणा करते हुए खुलासा किया कि फिल्म के तीसरे भाग में अभिनेत्री विद्या बालन 'मंजुलिका' के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसा करेंगी। भूल भुलैया 3 में अभिनेत्री की वापसी की खबरों ने दर्शकों को काफी खुश कर दिया है। लोग अब जल्द से जल्द रूह बाबा और मंजुलिका की जोड़ी को बड़ी स्क्रीन पर आग लगाते देखना चाहते है। बता दें, विद्या बालन की वापसी की घोषणा के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav Controversy । फिर विवादों में फंसे Bigg Boss OTT 2 के विनर, रेस्तरां में आदमी को मारा थप्पड़, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया का पहला भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का दूसरा भाग 2022 में रिलीज़ हुआ था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा