इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ गया Vidya Balan को भारी, Trend ट्राई करने के चक्कर में निकल गई चीख, देखें वीडियो

By एकता | Jun 08, 2022

बॉलीवुड की हॉट हसीना विद्या बालन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लू चेक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनकर इंस्टग्राम पर वायरल हो रहे एक ट्रेंड को ट्राई करती नजर आ रही हैं। लेकिन ट्रेंड ट्राई करने की उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हुई क्योंकि वह बीच में ही गिर जाती है। अपनी इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए विद्या ने इसे एक दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि हर ट्रेंड आपके लिए नहीं है। अभिनेत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और जमकर धमाल मचा रही है।

इसे भी पढ़ें: जहीर ने खुल्लम-खुल्ला किया इजहार, सोशल मीडिया पर शुरू हुई शादी की चर्चा, सोनाक्षी ने अपने अंदाज में दिया जवाब

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विद्या बालन हाल ही में थ्रिलर फिल्म 'जलसा' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो रिलीज हुई थी। अभिनेत्री को फिल्म में उनके अभिनय के लिए काफी सराहा भी गया था। विद्या के अलावा इस फिल्म में शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। विद्या जल्द ही अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ रोमांटिक कॉमेडी में दिखाई देंगी और अनु मेनन के साथ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म में काम करती नजर आएँगी।

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने X पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, दिल्ली के छात्रों के आंदोलन का साथ दिया

पड़ोसी देश के आतंकवाद पर साझीदार देश ध्यान नहीं देंगे तो संबंधों पर असर पड़ेगा: S Jaishankar

Arvind Kejriwal का बड़ा बयान, CEC नहीं सीधे PM Modi के इस्तीफे के लिए आंदोलन करे CJP

New York में Asia Society के मंच से बोले S Jaishankar, पहले से बेहतर हुए India-China रिश्ते