जहीर ने खुल्लम-खुल्ला किया इजहार, सोशल मीडिया पर शुरू हुई शादी की चर्चा, सोनाक्षी ने अपने अंदाज में दिया जवाब

Sonakshi Zaheer
Instagram
Ekta । Jun 8 2022 4:17PM

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जहीर इकबाल ने एक पोस्ट में खुलेआम "I Love You" लिखकर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। अभिनेता के पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने इन अफवाहों चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अभिनेता जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियो बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री के जन्मदिन यानि 2 जून को अभिनेता ने एक पोस्ट में खुलेआम "I Love You" लिखकर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। जाहिर की इस बर्थडे पोस्ट पर सोनाक्षी ने रिएक्शन देते हुए अपनी तरफ से भी रिश्ते की पुष्टि कर दी थीं। अभिनेता के पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में तो दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की इन अफवाहों चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: Karisma Kapoor Latest Photo: बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा हॉट होती जा रही हैं करिश्मा कपूर, लेटेस्ट तस्वीर है इसका सबूत

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी खुद से ही बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में लिखा कि मैं मीडिया से पूछ रही हूँ कि क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो?!? इसपर सोनाक्षी खुद की मीडिया बनकर इस सवाल का जवाब देती हैं। सवाब का जवाब देने के लिए अभिनेत्री ने शाहरुख़ खान के मशहूर डायलॉग "अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है" का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लोगों से सवाल करते हुए कैप्शन लिखा, "प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो प्लीज मुझे बता दो।" शादी की अफवाहों पर सोनाक्षी का यह मजेदार जवाब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री की इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लोग हँसी वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कटे-फटे कपड़े छोड़ सूट पहनकर उर्फी जावेद ने उड़ाए लोगों के होश, वीडियो देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

कौन हैं जहीर इकबाल?

जहीर इकबाल एक अभिनेता हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'द नोटबुक' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिनेता एक ज्वैलर्स की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता अभिनेता सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। इसलिए जहीर ने सलमान खान की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म 'डबल एक्स एल' (Double XL) में साथ नजर आने वाले हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़