उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में भी बढ़ाई गई सतर्कता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. एस. चौहान ने बुधवार को कहा कि राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की सनसनीखेज हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, उदयपुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वाले लोगों के खिलाफ हम बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: विवेकपूर्ण निर्णय लेने के लिए आंकड़ों की उचित व्याख्या जरूरीः आरबीआई गवर्नर

कन्हैया लाल ने पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से निलंबित की गई तत्कालीन पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। हत्यारों ने कन्हैयालाल का कत्ल करने के बाद बनाए गए वीडियो में वारदात की जिम्मेदारी ली थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल