विजय गोयल बोले, देश में चल रही है भाजपा की लहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

जयपुर। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को दावा किया कि लोगों में भाजपा विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अत्यधिक उत्साह है और पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों में भाजपा व उससे भी ज्यादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अत्यधिक उत्साह है..पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की लहर चल रही है।’’

इसे भी पढ़ें: नीरव मोदी जमानत के लिये दूसरी बार अर्जी देंगे, शुक्रवार को होगी सुनवाई

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से छह लाख पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि लाभार्थियों तक पहुंची है। इस वजह से लगभग एक लाख दस हजार करोड़ रूपये गलत खातों से जाने से बच रहे है और आठ करोड़ फर्जी लाभार्थियों की सूची से हटाया गया है। मोदी सरकार देश का विकास कर रही है और भ्रष्टाचार पर लगाम कस रही है। राज्य के कुछ निर्दलीयों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा-‘भाजपा का जो भी आधार है वह हमारा कार्यकर्ता है। इन ‘‘आया राम गया राम’’ से हमको कोई फर्क नहीं पडता।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज